Sep_2017 Current Affairs Hindi
Current Affairs Hindi के माध्यम से आपको सितम्बर 2017 को करंट अफेयर्स प्रदान किया जा रहा है। अन्य महीनों के करेंट अफेयर्स के लिए www.currentaffairshindi.in से जुड़े रहें। .
द शेरशाह आॅफ कारगिल नामक पुस्तर हाल ही में प्रकाशित हुई, जिसके लेखक दीपक सुराना हैं। यह पुस्तक कारगिल युद्ध के नायक विक्रम बत्रा की जीवनी पर आधारित बुक है।
26 जुलाई, 1999 को, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक किरदार और निर्णायक युद्ध जीता। क्रूर लड़ाई में, कई बहादुर युवा सैनिकों ने कारगिल के अविभाज्य युद्धक्षेत्र पर अपने देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान दी। लेकिन कारगिल नायकों का अद्वितीय साहस और बलिदान अभी भी देश की सामूहिक स्मृति में लगा हुआ है। इन बहादुरों में से एक ऐसा व्यक्ति था जो हर युवा भारतीय सैनिक का चेहरा बन जाएगा जो क्रूरता से लड़ा और निडरता से मर गया। वो थे विक्रम बत्रा, उन्ही की जीवनी पर आधारित यह बुक लिखी गई है, द शेरशाह आॅफ कारगिल। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
Sep_2017 Current Affairs Hindi
- हाल ही में खेल मंत्री के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौर को नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में आरबीआई ने Top big to fail उदारदाता की सूची में एचडीएफसी बैंक को शामिल किया है। इससे पहले इस सूची में एसबीआई और आईसीआईसीआई का नाम था।
- 9 वां ब्रिक्स ( BRICS ) सम्मेलन चीन के कि जियामेन में आयोजित किया गया। BRICS का मतलब Brazil, Russia, India, China and South Africa है । ब्रिक्य की स्थापना 2006 में हुई थी, इसका पहला सम्मेलन 2009 मे आयोजित हुआ था, और 2011 में साऊथ आफ्रिका इसमें शामिल हुआ था। तब से इसका नाम ब्रिक्स ( BRICS ) हो गया था।
- भारत राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2019 आयोजित करेगा ।
- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 8 सिम्बर को मनाया जाता है।
- रांची देश का पहला ग्रीन फील्ड स्मार्ट शहर होगा।
- हाल में ही आयोजित यूएस ओपन ( US OPEN Tennis ) चैम्पियनशीप महिला ओपन का खिताब स्लोअन स्टीफेंस ने जीता है, और पुरूष ओपन का खिताब राफेल नडाल ने जीता है।
- पीएफआरडीए ( PFRDA ) ने नेशनल पेंशन स्कीम में शामिल होने की अधिकतम आयु को 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया है। पीएफआरडीए का फुल फाॅम पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेव्हलपमेंट अथोरिटी होता है।
- भारत में पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन मुम्बई से अहमदाबाद के बीच में चलेगी।
- वित्तमंत्री अरूण जेटली ने हाल ही में Bihar के उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जिसका नाम है जीओएम ( GoM ), यह समिति जीएसटी संबंधित आईटी चुनौतियों पर नजर रखेगी, और संबंधित प्रकरणों का निराकरण करेगी।
- हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है, 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी भाषा को राज्यभाषा को दर्जा दिया गया था, तब से हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
- बुक अनस्टोपेबल माई लाईफ सो फाॅर ( Unstoppable: My Life So Far (International Edition) ) की रचना प्रसिद्ध महिला टेनिश खिलाड़ी माॅरिया शारापोवा ने की।
- हैदराबाद में भारत का पहला पशु चिकित्सक कानून केन्द्र स्थापित किया गया है।
- दुनिया के सबसे वृद्ध आदमी का हाल ही में निधन हुआ है, जिसका नाम वायलेट मोसे ब्राऊन है।
- सरदार सरोवर बांध की स्थापना हाल ही में की गई, जो कि नर्मदा नदी पर स्थित है। सरदार सरोवर बांध को गुजरात लाईफ लाईन बोला गया है और इसी नदी पर 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाई गई है, जिसे स्टैचु आॅफ यूनिटी बोला गया है।
- पी.वी. सिन्धु कोरिया ओपन सुपर सीरिज का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
- हाल ही में गुगल के द्वारा तेज ( TEZ) मक एक यूपीआई बेस्ड एप्प लांच किया गया है।
- फार्मुला-1 सिंगापुर ग्रांड पिक्स लूईस हेमिल्टन ने जीता है।
- फीफा महिला विश्व कप-नामक 2019 पेरिस(फ्रांस) में आयोजित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश विश्व का पहला राज्य है, जहां सबसे अधिक ऊंचाई पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन कर रहा है। पहली बार मनाली से रोहतांग पास के बीच में इलेक्ट्रिक बस चलाई गई।
- न्यूटन (फिल्म ) को भारत की ओर से आॅस्कर-2018 चुना गया है।
- तुर्कमेनिस्तान में 5वां एशियाई इनडोर और मार्शलआर्ट गेम्स आयोजित किया गया।
- भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नियुक्त हुई है। इंदिरा गांधी के बाद ये दूसरी महिला हैं जिन्होंने यह पद धारण किया है।
- भारत के प्रधानमं़त्री के द्वारा हाल ही में सौभाग्य योजना प्रारंभ की गई है, सौभाग्य - सहज बिजली हर घर योजना। इस योजना का प्रारंभ 24/7 बिजल की आपूर्ती के लिए की गई है। इसके लिए 16320 करोड़ रूपये निर्धारित किए गए है।
- हाल ही में गुजरात में स्थित कांडला बंदरगाह का नाम बदलकर दीनदयाल पोर्ट रख दिया गया है।
- अंतराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितम्बर को मनाया जाता है।
- विश्व में सबसे तेज बुलेट ट्रेन का शुभारंभ चीन में हुआ है।
- कुलदीप यादव अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले प्रथम स्पिन गंेंदबाज बने हैं।
- 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- लिलियन बेटनकोर्ट विश्व की सबसे धनी महिला थीं, जिनका हाल ही में निधन हो गया है।
- भारत के कर्नाटक राज्य ने विजन-2025 नामक योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य जनता से राय लेकर प्रदेश का विकास करना है।
- नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष चुने गए हैं जिनक नाम राजिव कुमार है। इससे पहले अरविंद पनगरिया नीति आयोग के उपाध्यक्ष थे।
- हाल ही में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( Comptroller and Auditor General of India ) के रूप में राजीव महेरिशी को नियुक्त किया गया है।
- यूनेस्को UNESCO ने अहमदाबाद को India's First world heritage City घोषित किया है। अहमदाबाद भारत के गुजरात में स्थित है।
- पुलित्जर पुरस्कार विजेता कवि जाॅन आशबेरी का निधन हो गया है।
Current Affairs Hindi के माध्यम से बनाया गया सभी Current Affairs Notes के स्त्रोत भारत में प्रकाशित होने वाले सभी दैनिक अखबार हैं एवं संकलन करंट अफेयर्स हिन्दी टीम ( ड्रीम्स ऐकेडमी खैरागढ़ ) है।

EmoticonEmoticon