chhattisgarh current Sep-OCt 2018

छत्तीसगढ़ समसामयिक सितम्बर-अक्टूबर 2018



1. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 26 लाख गरीब परिवारों को मिला है रसोई गैस कनेक्शन, जिसमें पहला भरा हुआ सिलेन्डर और डबल बर्नर चुल्हा शामिल है। राज्य में कुल 35 लाख परिवारों को योजनांतर्गत गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। राज्य में रसोई गैस कनेक्शन धारी परिवारों की कुल संख्या 37 लाख से अधिक है। 
ज्ञात हो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1 मई 2016 से शुरू की गई थी। जिसमें देश भर में 5 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस वितरण करने का निर्णय लिया गया था, जो अगस्त 2018 तक पूरा कर लिया गया है।
2. रायपुर और महासमुंद में खुलेंगे एग्री मॉल- 
शहरों में उपभोक्ताओं को एक ही जगह पर उनकी विभिन्न जरूरतों की चीजें उपलब्ध कराने के लिए खुले मॉल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में एग्रीमॉल खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त रायपुर के पंडरी में मेला ग्राउण्ड एवं कन्वेंशन सेंटर बनाए जाऐंगे। रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग के फल-सब्जी मंडी परिसरों में कोल्ड स्टोरेज एवं रायपनिंग चेम्बर की स्थापना की जाएगी।
3. हमर छत्तीसगढ़ योजना बंद-
राज्य में हमर छत्तीसगढ़ योजना को 01 जुलाई 2016 को आरम्भ किया गया था, जिसकी अवधि 30 जून 2018 तक थी। लेकिन योजना की लोकप्रियता के चलते इस योजना को तीन माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया था, इसकी बढ़ी हुई अवधि 01 जुलाई 2018 से 30 सितम्बर 2018 तक बढ़ाई गई थी। यह योजना 30 सितम्बर 2018 को समाप्त हो गई। 
यह छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों सहित बिहान योजना के महिला स्वसहायता समूहों, सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए संचालित हो रही थी। इसके तहत पंचायत प्रतिनिधियों को रायपुर-नया रायपुर इत्यादि के प्रसिद्ध दर्शनिय स्थानों का भ्रमण कराया जाता था, और इस दौरान उन्हे ठहरने के लिए और खाने पीने की निःशुल्क सुविधाएं मुहैया करवाई जाती थी।
4. फिल्म हल्का-
खुले में शौच न करने की शिक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में बनी फिल्म हल्का, जिसका प्रसारण गत दिनों बिलासपुर के सत्यम टाकीज में कराया गया, इस फिल्म को देखने के लिए स्कूली बच्चों को ले जाया गया था, जिससे उनमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। 
5. स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ को 12वां स्थान-
हाल ही में नीति आयोग ने स्वास्थ्य सूचकांक जारी किया था, जिसमें केरल सबसे स्वस्थ्य और उत्तरप्रदेश सबसे अंतिम स्थान पर रहा, इस सूचकांक में छत्तीसगढ़ का स्थान 12वां रहा। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने यह सूचकांक हेल्दी स्टेट्स, प्रोग्रेसिव इंडिया शीर्षक से यह रिपोर्ट जारी किया। इस रिपोर्ट में 21 बडे़ राज्यों, आठ छोटे राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों की तीन अलग-अलग श्रेणियों में रैंकिग दी गई है।
6. दो साल तक मनाई जाएगी गांधीजी की जयंती-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ में 2 अक्टूबर से अगले दो वर्षांे तक यानि 2 अक्टूबर 2020 तक गांधीवादी विचारधारा व आदर्शांे पर केंद्रित समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
7. जगदलपुर- रावघाट रेल लाईन परियोजना 2023 तक-
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से रावघाट तक 2538 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित 140 किलोमीटर रेल लाईन परियोजना वर्ष 2023 तक पूरी हो जाएगी। 
8. मनरेगा-छत्तीसगढ़ को 6 राष्ट्रीय पुरस्कार-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ( मनरेगा ) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन स्तर के 6 राष्ट्रीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ ने हासिल किया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष मनरेगा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों, जिलों, ग्राम पंचायतों और डाक विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है। इनमें 2 पुरस्कार राज्य स्तर के, 1 पुरस्कार जिलास्तर का एवं 3 पुरस्कार डाक विभाग के कर्मियों को प्राप्त हुआ है।
9. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना- छत्तीसगढ़ प्रथम
छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास निर्माण के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिलेगा। इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य के आधार पर राज्य को वर्ष 2016-17 एवं 2018-19 के मध्य तीन वर्षाें मंे कुल 7.88 लाख आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश में वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के अंतर्गत कुल लक्ष्य 4,39,275 के विरूद्ध 3,00,266 आवास पूर्ण कर लिए हैं जो कि 2022 तक सबसे लिए आवास योजना की ओर एक बड़ी उपलब्धि है।
10. प्रदेश की 110 बेटियों को लक्ष्यिका सम्मान-
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों के लिए लक्ष्यिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 2017-18 के शैक्षणिक सत्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।


EmoticonEmoticon