CurrentAffairs Hindi_OCT_2018_Nobel prize
नोबल पुरस्कार 2018 की घोषणा अक्टूबर 2018 में हाल ही में की गई। इस पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष नोबल फाऊंडेशन द्वारा अक्टूबर माह के पहले और दूसरे सप्ताह में होती है, इस वर्ष इसकी घोषणा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर के बीच सम्पन्न हुई। हर साल चिकित्सा, भौतिकी, रासायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दुनिया के सर्वाेच्च सम्मान नोबल पुरस्कार दिए जाते है। इस वर्ष साहित्य में नोबल पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है। साहित्य का नोबल पुरस्कार 2018, अलगे वर्ष 2019 में दिया जाएगा। केवल जीवित लोगों को ही नोबल पुरस्कार दिया जाता है और अधिकतम 3 लोगों के समूह में दिया जा सकता है। सभी विजेताओं को 10 दिसम्बर को अल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया जाता है। नोबल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है, जिसमें से 5 पुरस्कार स्टाॅकहोम ( स्वीडन ) में दिया जाता है, जबकि शांति का पुरस्कार नार्वे में दिया जाता है।नोबल फाऊंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबल पुरस्कार दिया जाने लगा। इसका फाऊंडेशन का उद्देश्य नोबल पुरस्कार का आर्थिक रूप से संचालन करना है।
इस वर्ष निम्न व्यक्तियों को निम्न क्षेत्रों में नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया है-
अर्थशास्त्र- 1. विलियम डी. नॉर्डहौस 2. पॉल एम. रोमर, दोनों को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। नॉर्डहौस को अर्थव्यवस्था पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रोमर को अर्थव्यवस्था पर तकनीकि इनोवेंशन के प्रभाव को लेकर शोध के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। दोनों ही वैज्ञानिक अमेरिका से संबंधित हैं।रसायन शास्त्र- 1. फ्रांसेस आर्नाेल्ड (अमेरिका), 2. जॉर्ज पी. स्मिथ (अमेरिका) 3. सर जॉर्ज विंटर (ग्रेट ब्रिटेन) इन तीनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से रसायन के क्षेत्र में 2018 का नोबल पुरस्कार दिया जाएगा। इन्होंने नए इंजाइमों की खोज की है और एंटीबॉडी का उत्पादन करने के लिए विकास सिद्धांत दिया है।
चिकित्सा- 1. जेम्स. पी. एलिसन (अमेरिका) और 2. त्सुकु होंजो (जापान) को 2018 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया। दोनों ने खोजा की शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का उपयोग कैंसर की कोशिकाओं पर हमला करने के लिए किया जा सकता है।
फिजिक्स- 1. अर्थर अश्किन (अमेरिका), 2. गेरार्ड मोरौ (फ्रांस), और 3. डोना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) तीनों को संयुक्त रूप से दिया गया हैं। तीनों को लेजर फिजिक्स में खोज के लिए नोबेल फिजिक्स पुरस्कार 2018 दिया जाएगा।
शांति पुरस्कर- नोबल शांति पुरस्कार 2018 1. डेनिस मुकवेगे और 2. नादिया मुराद को दिया गया है। इन्हें युद्ध में यौन हिंसा को बतौर हथियार रोकने के लिए किए गए प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।
साहित्य- साहित्य पुरस्कार 2018 में नहीं दिया जा रहा है। 2018 का साहित्य नोबेल पुरस्कार 2019 में दिया जाएगा।
2017 का नोबल पुरस्कार
EmoticonEmoticon