प्रवेश पत्र जारी
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा संचालनालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत ज्येष्ठ संपरीक्षक/सहायक संपरीक्षक SAAF-18 के पदों की पूर्ति हेतु 23 सितम्बर 2018 रविवार को सुबह 10 से 1ः15 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 05 संभागीय मुख्यालयों अम्बिकापुर(सरगुजा), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर(बस्तर), रायपुर में किया जाना है।
इसी तरह कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत पशु चिकित्सक (संविदा) FVD-18 के पदों की पूर्ति हेतु भी 23 सितम्बर 2018 को ही सुबह 10 बजे से 1ः15 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन सिर्फ रायपुर में किया जाएगा।
उपरोक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाईट पर 17 सितम्बर 2018 सोमवार को जारी कर दी गई है। ऑनलाईन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आई.डी. इंटर कर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा दिवस के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी एक घंटे पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिनसे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके, और उन्हे परीक्षा हेतु अनुमति प्रदान किया जा सके। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ लेकर ही जाएं। यदि प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की फोटो क्लीयर नहीं हो तो अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर जाएं। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा, अर्थात सीजी व्यापम की लिंक अथवा हमारे द्वारा नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर के भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी मतदाता पहचान पत्र/ड्राईविंग लाईसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र, जिसमें अभ्यर्थी की फोटो हो, का मूल पहचान पत्र लेकर जाएं। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा में बैठने से अभ्यर्थी को वंचित किया जाएगा।
समाचार को स्त्रोत छत्तीसगढ़ व्यापाम
प्रवेश पत्र हेतु क्लिक करें-
ज्येष्ठ संपरीक्षक/सहायक संपरीक्षक
पशु चिकित्सक (संविदा)
EmoticonEmoticon