बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में की अपने प्रत्याशियों की घोषणा
भाजपा ने शनिवार 20 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें कुल 77 प्रत्याशियों के नाम हैं। राजनांदगांव विधानसभा सीट से एक बार फिर रमन सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं राजनांदगांव से भूतपूर्व सांसद और वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव के नाम की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी, जिनकों डोंगरगांव विधानसभा सीट का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं चर्चा में बने रहने वाले भूतपूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को खरसिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। अब हम आपको विधानसभावार उम्मीदवारों का नाम बताने जा रहे हैं। उससे पहले आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटें है, जिनमें 77 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, लेकिन बाकी 13 सीटों के नाम सामने आने बाकी हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है, यहां दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं, प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित जिलों की विधानसभा सीटों में 12 नम्बर को चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा, इस प्रकार की छत्तीसगढ़ में कुल 18 सीटें है। द्वितीय चरण में बाकी के 72 सीटों में चुनाव 20 नवम्बर को होगा। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करें-
बाकी अन्य बीजेपी प्रत्याशियों के नाम-
भरतपुर सोनहट से चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल, बैकुंठपुर से भैयालाल रजवाड़े, भटगांव से रजनी त्रिपाठी, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, सामरी से सिद्धनाथ पैकरा, लुण्ड्रा से विजयनाथ सिंह(बाबा), अम्बिकापुर से अनुराग सिंह देव, सीतापुर से प्रो. गोपालराम भगत, जशपुर से गोविंदराम भगत, कुनकुरी से भरत साय, पत्थलगांव से शिवशंकर पैकरा, लैलूंगा से सत्यानंद राठिया, रायगढ़ से रोशनलाल अग्रवाल, सारंगढ़ से केराबाई मनहर, खरसिया से ओ.पी. चौधरी, धरमजैगढ़ से श्रीमती लीनव राठिया, रामपुर से ननकीराम कंवर, कोरबा से विकास महती, कटघोरा से लखनलाल देवांगन, पाली से रामदयाल उईके, मारवाही से श्रीमती अर्चना पोर्ते लोरमी से तोखन साहू, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर से हर्षिता पाण्डे, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बेलतरा से रजनीश सिंह, मस्तूरी से डॉ. कृष्णमुरारी बांधी, अकलतरा से सौरभ सिंह, जांजगीर चांपा से नारायण चंदेल, शक्ति से मेघाराम साहू, चंद्रपुर से श्रीमती संयोगिता सिंह, पामगढ़ से अंबेश जांगड़े, खल्लारी से मोनिका साहू, बिलाईगढ़ से डॉ. सनम जांगड़े, कसडोस से गौरी शंकर अग्रवाल, भाटापार से शिवरतन शर्मा, धरसिंवा से देवजीभाई पटेल, रायपुर ग्रामीण से नंद कुमार साहू, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर उत्तर से बृजमोहन अग्रवाल, आरंग से संजय ढीढी, अभनपुर से चंद्रशेखर साहू, राजिम से संतोष उपाध्याय, बिंदनवागढ़ से डमरूधर पुजारी, सिहावा से श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, कुरूद से अजय चंद्राकर, धमतरी से श्रीमती रंजना साहू, डौण्डी लोहारा लाल महेन्द्र टेकाम, पाटन से मोतीलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण जागेश्वर साहू, दुर्ग सिटी से श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, भिलाई नगर से प्रेमप्रकाश पाण्डे, अहिवारा से सांवला राम डाहरे, साजा से लाभचंद बाफना, बेमेतरा से अवधेश चंदेल, नवागढ़ से दयालदास बघेल, पण्डरिया से मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा से अशोक साहू, खैरागढ़ से कोमल जंघेल, डोंगरगढ़ से सरोजनी बंजारे, राजनांदगांव से रमन सिंह, डोंगरगांव से मधुसूदन यादव, खुज्जी से हिरेन्द्र साहू, मोहला-मानपुर से कंचनमाला भुआर्य, अंतागढ़ से विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापुर से देवलाल दुग्गा, कांकेर से हीरा मरकाम, केशकाल से हरिशंकर नेताम, कोण्डागांव से सुश्री लता उसंेडी, नारायणपुर से केदार कश्यप, जगदलपुर से संतोष बाफना, चित्रकूट से लच्छूराम कश्यप, दंतेवाड़ा से भीमा मंडावी, बीजापुर से महेश गागड़ा, कोंटा धनीराम बरसे। इत्यादि नामो की घोषणा की गई है, शेष नामों की घोषणा भी अतिशीघ्र होने की उम्मीद है, जैसे ही घोषणा होती है। आपके हमारे वेबसाईट से अपडेट प्राप्त हो जाएगा।जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करें-





