Chhattisgarh Jun_2018 Current Affairs in Hindi
Current Affairs Hindi के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ जून माह का मासिक Current Affairs Hindi me प्रदान किया जा रहा है, लगातार मासिक और साप्ताहिक Current Affairs के लिए Current Affairs Hindi से जुड़े रहें-
1. बिलासपुर हाईकोर्ट में 4 नए न्यायधीश-
बिलासपुर हाईकोर्ट (छत्तीसगढ़) में 4 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हाल ही में की गई है। गौतम चैरड़िया, रजनी दुबे, विमला सिंह कपूर, और पार्थ साहू इन चारो न्यायाधीशों के साथ ही छत्तीसगढ़ में न्यायधीशों की संख्या 16 हो गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 22 पद हैं।
2. श्रेया को मिला सिल्वर पदक-
साइंस ओलंपियाड द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड 2018 में इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में रायपुर की श्रेया अग्रवाल ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता है। श्रेया को सिल्वर पदक के साथ 25000 रूपये भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया है।
3. मुख्यमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान-
अब प्रदेश में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी अकुशल मजदूर, कामगार और घरेलू नागरिकों को आॅनलाई, मोबाईल आॅपरेटिंग इत्यादि करने की क्षमता विकसित किया जाएगा।
Chhattisgarh Jun_2018 Current Affairs in Hindi
भारत सरकार ने डेपुटेशन के लिए आदेश जारी किया है उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के पीसीएस सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।
5. आईएएस एन राठौर बने देवभोग के एमडी-
देवभोग (छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ) के एमडी का प्रभार आईएएस एसएन राठौर को दिया गया है। वे इस पद पर प्रमुख रूप से मार्केटिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।
6. एशियन चैम्पियनशिप में आकर्षी का चयन-
छत्तीसगढ़ दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप का चयन भारतीय टीम में हुआ है, वो अब भारत की तरफ से एशियन चैम्पियनशीप में नजर आएंगी। उन्होंने तमिलनाडु में हुई जूनियर नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में महिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम मंे अपनी जगह बनाई है।
7. स्पंदना को मिला छठवा स्थान-
फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता-2018 में छत्तीसगढ़ की कुमारी स्पंदना पल्ली ने छठवा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले उन्होंने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018 की विजेता भी रह चुकी हैं।
8. पर्यावरण पुरस्कार देवेन्द्र सिंह की स्मिृति में
भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी स्व. देवेन्द्र सिंह की स्मृति को स्थाई बनाए रखने के उद्देष्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, पुरस्कार की राशि 5 लाख रूपये होगी।
9. भिलाई में आईटीआई का शिलान्यास-
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भिलाई आईआईटी के भवन परिसर का शिलान्यास किया। यह भारत का 23 वां आईआईटी है। इसकी स्थापना 2016 में हुई थी, और वर्तमान में रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में इसका संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2020 तक भिलाई में इसका भवन निर्माण पूरा हो जाने के पश्चात स्थायी रूप में कुठेलभांठा और सिरसाखुर्द में ही इसका संचालन किया जाएगा।
10. जगदलपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में 14 जून को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ किया।
11. छत्तीसगढ़ में 14 नई खदानों को मिली मंजूरी-
छत्तीसगढ़ में 14 नई खदानों को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बस्तर में आयरन ओर की 8, रायगढ़ में लाईम स्टोन की 2 और सरगुजा में 4 खदानों का निर्माण किया जाना है।
12. छत्तीसगढ़ की रमशीला का चयन एशियन गेम्स में
छत्तीसगढ़ की सीनियर कबड्डी खिलाड़ी रमशीला का चयन एशियन गेम्स के लिए आयोजित फाइनल कैंम्प में हुआ है। ये छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिनका चयन फाइनल कैंप के लिए हुआ है।
13. जल प्रबंधन में छत्तीसगढ़ को 9वां स्थान-
वैश्विक जल गुणवत्ता सूचकांक में 122 देशों में भारत 120 वें स्थान पर है। वहीं भारत में समेकित जल प्रबंधन सूचकांक की रिपोर्ट में गुजरात प्रथम स्थान पर है तथा झारखंड सबसे अंतिम स्थान पर। वहीं इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को 9वां स्थान प्राप्त हो सका है।
14. राजनांदगांव की हाॅकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू का चयन मध्यप्रदेश हाॅकी अकादमी ग्वालियर के लिए हुआ है।
15. छत्तीसगढ़ का पद्मा ने दिलाया गोल्ड-
हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 मई तक आयोजित राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में ब्लैक बेल्ट डेन पद्मा व्यौहार ने छत्तीसगढ़ को गोल्ड मेडल दिलवाया। यह प्रतियोगिता कराते एसोसियेशन आॅफ इंडिया की ओर से आयोजित कराई जा रही थी।
16. छत्तीसगढ़ की क्रिकेटर यशी पांडे-
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की महिला क्रिकेटर यशी पांडे का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित स्पेशल वुमेंस क्रिकेट के लिए किया गया है।
17. सेहद के लिए बेस्ट छत्तीसगढ़ की बासी
बिलासपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौमित्र तिवारी और छात्र रोहित के शोध में मालूम चहला है कि बासी चावल जो कि रात भर भिगो कर रखा जाता है, उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेस्ट है। बासी को रात भर भिगोकर रखने से इसमें सोडियम, पोटेशियम, कैल्सियम की मात्र बढ़ जाती है। शोध में यह भी पता चला है कि एक दिन से ज्यादा बासी को भिगो कर रखने से यह नुकसानदायक शाबित हो सकता है।
18. मातृ मृत्यु दर में कमी
केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर 2011 से 2013 के बीच 221 थी, जो कि वह वर्ष 2014 से 2016 के बीच 48 पांईंट घटकर 173 रह गई है। पूरे देश में इस अवधि में मातृ मृत्यु दर 167 से घटकर 130 हो गई है।
19. सेंट्रल टीबी टीम के निरीक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले को टीबी उन्मूलन में देश का 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
20. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आर्म रेसलिंग के नेशनल चैम्पियनशीप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 मेडल जीते हैं, जिसमें आठ गोल्ड, पांच सिल्वर, और एक ब्रांज मेडल शामिल है।
Current Affairs Hindi के माध्यम से बनाया गया सभी Current Affairs Notes के स्त्रोत भारत में प्रकाशित होने वाले सभी दैनिक अखबार हैं एवं संकलन करंट अफेयर्स हिन्दी टीम ( ड्रीम्स ऐकेडमी खैरागढ़ ) है।
पढ़ें मासिक करंट अफेयर्स हिन्दी में
पढ़ें छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स हिन्दी में
पढ़ें साप्ताहिक करंट अफेयर्स हिन्दी में

EmoticonEmoticon