July_2018 third week current Affairs hindi me

Current Affairs Hindi के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ July_2018 माह का weekly Current Affairs Hindi me प्रदान किया जा रहा है, लगातार मासिक और साप्ताहिक Current Affairs  के लिए Current Affairs Hindi से जुड़े रहें-


July_2018 third week current Affairs hindi me




July_2018 third week current Affairs hindi me


1. चार राज्यसभा सदस्य मनोनित- हाल ही में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा में चार सदस्यों को नामांकित किया है, जिसमें से प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तकी सोनल मानसिंह प्रमुख चर्चा का केन्द्र रहे हैं। इनके साथ ही अन्य सदस्य राम सकल, राकेश सिन्हा और रघुनाथ महापात्रा हैं।
2. विम्बलडन चैम्पियनशीप- विम्लडन चैम्पियनशीप टेनिस की प्रमुख 4 ग्रेंड स्लैम प्रतियोगिताओं में से एक है। विम्बलडन चैम्पियनशीप का आयोजन 02 जुलाई से 15 जुलाई तक इंग्लैण्ड में किया गया।
महिला सिंगल में जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कार्बर ने अपना पहला विम्बलडन चैम्पियनशीप जीता है, उन्होंने फायनल मैच में सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स को हराया है।
पुरूष सिंगल फायनल में नोवान जोकोविज ने केविन एडरसन को हराकर जीता।
3. परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनी समिति -विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एमएम सालुंखे की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार से संबंधित मामलों को देखने के लिए एक समिति गठित की है।
4. बांणसागर नगर परियोजना- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरप्रदेश में बांणसागर नगर परियोजना का भी उद्घाटन किया है। बांणसागर नगर परियोजना का प्रारंभ 1978 में किया गया था, जो 15 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया।
4. ब्रांड अम्बेसडर योजना-  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत जिन लड़कियों ने किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है, उन्हें मध्यप्रदेश सरकार जिला ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।
5. विरासत कैबिनेट-उड़ीसा सरकार ने संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए हाल ही में विरासत कैबिनेट बनाने का निर्णय लिया है। जिससे राज्य की संस्कृति से जुड़ी सभी चीजों का संरक्षण किया जा सके।
6. सबसे बड़ा अत्याधुनिक वीजा केन्द्र- हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने तीन दिवसीय बांग्लादेश दौरे में दुनिया का सबसे बड़ा अत्याधुनिक वीजा केन्द्र का उद्घाटन किया है। यह आधुनिक सुविधाओं युक्त अत्याधुनिक वीजा केन्द्र बांग्लादेश में स्थापित किया गया है।
7. थाईलैण्ड ओपन सुपर सीरीज- हाल ही में हुए थाईलैण्ड ओपन सुपर सीरीज का खिताब नोजोमी ओकुबरा ने जीता, फायनल में उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंन्धु को हराया।
8. महिला और बाल विकास मंत्रियों की बैठक-  हाल ही में नई दिल्ली में महिलाओं और बाल सुरक्षाओं पर केन्द्रित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के महिला और बाल विकास मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया था।
9. फीफा वल्र्ड कप- फीफा वल्र्ड कप 2018 फ्रांस ने जीता, उन्होंने फायनल में क्रोएशिया को हराया। फ्रांस ने दूसरी बार फीफा वल्र्ड कप का खिताब जीता है।
10. आईसलैण्ड संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में- हाल ही में आईसलैण्ड को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में खाली सीट के लिए चुना गया है। कुछ दिनों पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजराईल विरोधी आरोपों के चलते संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार से खुद को अलग कर लिया था।
11. एनसीसी और एनएसएस को मजबूत करने बनेगी समिति- हाल ही में सरकार ने एनसीसी और एनएसएस को मजबूत करने के उपायों का सुझाव देने के लिए एक समिति की स्थापना का फैसला किया है, समिति की अध्यक्ष अनिल स्वरूप होंगे।
12. पिच ब्लैक युद्ध अभ्यास- भारतीय वायुसेना (आईएएफ) बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास पिच ब्लैक में भाग ले रही है। पिच ब्लैक आस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित किया जाता है।
13. ताजमहल के आसपास औद्यौगिक प्रदूषद नियंत्रित करने बनी समिति- सरकार ने प्रतिष्ठित ताजमहल के आसपास औद्योगिक प्रदूषण के मुद्दे को देखने के लिए पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों, एनईईआरआई, आईआरटी और अन्य कई मंचों के विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है। इस समिति की अध्यक्षता सीके मिश्रा करेंगे।
14. गूगल पर लगाया जुर्माना- हाल ही में प्रतिष्ठित सर्च इंजन कंपनी गूगल पर यूरोपियन संघ ने 4.3 बिलियन यूरो का जुर्माना लगया है। उनका मानना है कि गूगल सर्च इंजन का गलत तरीकों से उपयोग किया गया है।
15. पूर्वांचल एक्सप्रेस-  हाल ही में उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस का शुभारंभ किया है।16. 
17. नाबार्ड पुरस्कार- हाल ही में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी रेपको माईक्रो फाईनेंस को नाबार्ड पुरस्कार  2018 से सम्मानित किया है।
18. कवि गोपालदास नीरज- हाल ही में प्रसिद्ध कवि गोपालदास नीरज का निधन हो गया। कवि गोपाल दास जी ने कई प्रसिद्ध फिल्मों में गीतों की रचना की है। वे उत्तरप्रदेश से संबंधित हैं।
19. हाल ही में चुनाव आयुक्त ने ईवीएम उत्पादन के लिए एक नई विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन बैंग्लौर में किया है।
20. पेशेवर शिक्षा नियामक अखिल भारतीय परिषद तकनीकी शिक्षा एआईसीटीई के अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर अनिल डी. सहत्रबुद्दे को पुनः नियुक्त किया है।
21. यूएसए  ( UAS ) ने पहला एथलेटिक्स विश्वकप 2018 जीता है।
22. 18 जुलाई को नेल्सन माण्डेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

Current Affairs Hindi के माध्यम से बनाया गया सभी  Current Affairs Notes के स्त्रोत भारत में प्रकाशित होने वाले सभी दैनिक अखबार हैं एवं संकलन करंट अफेयर्स हिन्दी टीम ( ड्रीम्स ऐकेडमी खैरागढ़ ) है।


पढ़ें मासिक करंट अफेयर्स हिन्दी में
पढ़ें  छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स हिन्दी में
पढ़ें  साप्ताहिक करंट अफेयर्स हिन्दी में


1 comments:

have you any currection, plz comment


EmoticonEmoticon